फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   robbed 32 thousand from businessman and shot

व्यवसायी से 32 हजार लूटकर गोली मारी

Sat, 21 Aug 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
robbed 32 thousand from businessman and shot
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को व्यवसायी से बदमाशों ने 32 हजार रुपये लूट दिए। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसके दाहिनी पैर में गोली मार दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल व्यवसायी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खारा गांव निवासी विवेक मिश्रा पूरे गंभीर शाह मजरे पंहौंना में रहता है। अहोरवा भवानी चौराहे पर मोटर पार्ट्स की दुकान करता है। शनिवार दोपहर खारा स्थित केनरा बैंक से रुपया निकालकर दुकान जा रहा था। पूरे लच्छन माइनर पर सगरापुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर 32 हजार रुपये छीन लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन

उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. सुधीर वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मोहनगंज भूपेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष कमरौली शिवाकांत पांडेय भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने पुलिस को शीघ्र ही खुलासे का आदेश दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल विवेक मिश्र के भाई उमेश मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed