{"_id":"56eae80c4f1c1b50248b4674","slug":"roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दिल्ली के लिए पांच अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दिल्ली के लिए पांच अतिरिक्त बसें
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए दिल्ली के लिए पांच अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
होली पर लोगों आने-जाने में परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम ने रायबरेली डिपो की ओर से बसें चलाने की तैयारी कर ली हैं।
दिल्ली के लिए डिपो से चार बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन होली पर पांच अतिरिक्त बसें चलेंगी। इससे दिल्ली रूट पर बसों की संख्या नौ हो जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी समेत अन्य जिलों के लिए यात्रियों के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी का कहना है कि मद्देनजर 19 मार्च से दिल्ली के लिए पांच अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।