फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roads will be widened with traffic signal lights installed

ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगने के साथ सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Fri, 28 Feb 2020 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roads will be widened with traffic signal lights installed
ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगेंगी, चौड़ी होंगी सड़कें
विज्ञापन

सबहेड : शहर के चौराहों के अब बहुरेंगे दिन, हाईटेक रूप से की जाएगा विकसित, किनारे पर पौधे लगाने की योजना
- नगर पालिका और आरडीए ने तैयार किया मास्टर प्लान, जल्द शुरू होगा कार्य
रायबरेली। अब शहर के चौराहों के दिन बहुरेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था से लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई जाएंगी। साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इन चौराहों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। हाईटेक रूप से चौराहों को विकसित करने की योजना है।
सड़क किनारे पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका और आरडीए ने चौराहों को सजाने-संवारने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। नगर पालिका क्षेत्र में सिविल लाइंस, डिग्री कॉलेज, जिला अस्पताल, घंटाघर, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस प्रमुख चौराहा पर हैं। इसी होकर लोगों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में चौराहों की स्थिति ठीक नहीं है। चौराहे अतिक्रमण की चपेट में हैं। ट्रैफिक व्यवस्था न होने से इन चौैराहों पर जाम की स्थिति रहती है। अब नगर पालिका और आरडीए की तरफ से इन चौराहों को सजाने-संवारने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस मास्टर प्लान के तहत सड़कों की नए सिरे से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा। सड़कों के किनारे पर पौधे लगाए जाने की योजना है। ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी लगाई जाएंगी। अवैध अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। अगले माह तक इस पर कार्य शुरू कराया जाना है। शहर के इन चौराहों पर अवैैध रूप से होर्डिंग लगा दी गई हैं। नगर पालिका से अधिकृत होने पर ही चौराहों पर कोई होर्डिंग लगा सकता है।
बावजूद यहां पर बिना अधिकृत ही कुछ लोग मनमाने ढंग से चौराहों पर होर्डिंग लगा दी जा रही हैं। इससे अतिक्रमण भी हो रहा है। यह भी जाम की वजह बन रही हैं। ऐसे में अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग भी हटवाई जाएंगी। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सीडीओ अभिषेक गोयल के साथ शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस चौराहा का जायजा लिया।

उन्होंने नगर पालिका के सहायक अभियंता यमुना सिंह से चौराहों के बारे की पूरी स्थिति के बारे में जाना। सहायक अभियंता ने डीएम को चौराहों के तैयार किए गए मास्टर प्लान से अवगत कराया। डीएम ने सड़कों के चौड़ीकरण कराने, अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग भी हटवाने के लिए कहा। सहायक अभियंता ने बताया कि चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी लगवाई जाएंगी। इस दौरान आरडीए के सचिव एके राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed