फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Road jammed, slogans against bank officials

मार्ग किया जाम, बैंक अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Wed, 18 Sep 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Road jammed, slogans against bank officials
रायबरेली। छतोह ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक छतोह की शाखा का नसीराबाद शाखा में विलय होने से मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जायस-सलोन राजमार्ग जाम कर दिया। बैंक के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सभी बैंक विलय का विरोध कर रहे थे। मार्ग से गुजर रहे क्षेत्रीय सलोन विधायक दल बहादुर कोरी को लोगों ने रोक लिया और अपनी समस्या बताई। विधायक ने बैंक का विलय न होने का आश्वासन देकर कई घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक छतोह का आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक का घेराव किया। देखते ही देखते भारी संख्या में खाताधारक पहुंच गए और सलोन-जायस राजमार्ग जाम कर दिया। सभी नसीराबाद शाखा में विलय किए जाने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। राजमार्ग जाम होने जानकारी होने पर सलोन तहसीलदार रामकुमार शुक्ल, नसीराबाद एसओ धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

इस दौरान राजमार्ग से गुजर रहे सलोन विधायक दल बहादुर कोरी को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक लिया। बलराम सिंह, राजमणि, किरन यादव, मो. मकबूल आदि खाताधारकों ने छतोह स्टेट बैंक का नसीराबाद शाखा में विलय न होने की मांग की। इस पर विधायक ने शाखा प्रबंधक अनुपम से बात की। प्रबंधक ने नसीराबाद शाखा में विलय होने का आदेश होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विधायक ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा व बैंक के मुख्य प्रबंधक हरिप्रसाद से ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बैंक का विलय न करने की बात कही। करीब ढाई घंटे बाद विधायक दल बहादुर कोरी ने भारतीय स्टेट बैंक छतोह का नसीराबाद शाखा में विलय न होने का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करा जाम खुलवाया।
सलोन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक छतोह का नसीराबाद शाखा में विलय न हो, इसके लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा व बैंक के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर बैंक का विलय नहीं होने दिया जाएगा।

शाखा प्रबंधक अनुपम कुमार ने बताया कि बैंक का व्यवसाय घाटे में है। इस वजह से बैंक का विलय नसीराबाद शाखा में उच्च अधिकारियों के आदेश पर किया गया है। इस आदेश से सभी को अवगत भी करा दिया गया है। बैंक का लेनदेन बंद है। उच्चाधिकारियों का कुछ आदेश आने पर यह निर्णय बदला जा सकता है। लोगों के विरोध से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed