{"_id":"5dc46a6e8ebc3e5b40490de7","slug":"road-jammed-by-keeping-the-dead-body-of-the-young-man-no-problem-with-officers-raibaraily-news-lko4910213114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव रखकर मार्ग किया जाम, अफसरों से नोकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव रखकर मार्ग किया जाम, अफसरों से नोकझोक
विज्ञापन
रायबरेली। युवक की हत्या के मामले की एफआईआर न होने पर परिवारीजनों और लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। सभी ने शव रखकर रायबरेली-डलमऊ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी होने पर एसडीएम, सीओ और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान अफसरों और परिवारीजनों की कहासुनी भी हुई। परिवारीजनों का कहना था कि युवक की हत्या की गई है।
पुलिस केस नहीं दर्जकर रही है। मार्ग जाम होने से आवागमन ठप हो गया। केस लिखने के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खुल सका। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिझलामऊ मजरे निवासी रामबाबू (26) पुत्र भोलाशंकर का शव बुधवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियारायपुर स्थित रेवतीराम तालाब के पास पेड़ से लटकता मिला था।
विज्ञापन
रामबाबू विदेश (कतर) में रहकर नौकरी करता था। अभी जल्द घर आया था। परिवारीजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। गुरुवार को परिवारीजनों और क्षेत्रीय लोगों ने रायबरेली-डलमऊ राजमार्ग चौदह मील के पास बीच सड़क पर युवक के शव को रखकर आवागमन को ठप कर दिया। बीच सड़क पर शव रखते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देखते ही देखते जाम लग गया।
उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव तहसील मुख्यालय भी नहीं पहुंची थी कि रास्ते में ही उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। सड़क जाम की खबर लगते ही क्षेत्राधिकारी आरपी शाही, कोतवाली प्रभारी श्रीराम, चौकी इंचार्ज घुरवारा श्रीराम पांडेय, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विनोद चौधरी के अलावा कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
परिवारीजनों का आरोप था कि शहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। एफआईआर तत्काल लिखी जाए। इस दौरान अफसरों और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। एसडीएम और सीओ ने केस दर्ज कराने का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर जाम खुला। इस पर आवागमन शुरू हो सका। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की भाभी समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर मृतक के पिता भोला ने लिखाई है।
पिता का आरोप है कि उसकी बहू उसके बेटे रामबाबू से जबरन शादी करना चाहती थी, जबकि बेटा इससे इन्कार कर रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। कोतवाल ने बताया कि मृतक की भाभी बिंदेश्वरी देवी निवासी पांडेयपुर मजरे विशुनखेड़ा, भाभी के भाई अनुज, पिता जगन्नाथ और बिंदेश्वरी के मौसी का दामाद राधेलाल निवासी सोनिया नगर सदर कोतवाली के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।