{"_id":"628a543d16ba2e30c57f2b43","slug":"road-damage-raibaraily-news-lko6317542129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क धंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क धंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप
विज्ञापन
सड़क धंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में भीख रजबहा की बाई पटरी पर बनाई गई सड़क धंस गई। इससे चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार वाहनों को निकालने में हादसे भी हो चुके हैं।
इलाकाई लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अभियंता किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
भीख रजबहा की बाई पटरी पर टिकठा संपर्क मार्ग बना है। इस मार्ग टिकठा, सराय श्रीबक्स, जोगमगदीपुर, धर्मदासपुर, अकोहरी, हरदी टीकर गांव के ग्रामीण दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों से आते-जाते हैं।
जोग मगदीपुर गांव के पास दो मीटर के दायरे में सड़क धंस गई है। इस वजह से चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। चार पहिया वाहन पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर निकलते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण राकेश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुबोध यादव, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, श्यामलाल, पप्पू यादव, दिनेश साहू, चंदन, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के बावजूद गड्ढे की भराई नहीं कराई गई।
अभियंता किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर बारिश के पहले गड्ढों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो समस्या और गंभीर हो जाएगी।
दो पहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में सहायक अभियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने की जानकारी नहीं है। जल्द ही गड्ढे की भराई कराकर दुरुस्त कराया जाएगा।