{"_id":"6131105b8ebc3e35fb331615","slug":"road-accident-raibaraily-news-lko5937796170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व डंपर में टक्कर, मुसाफिर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व डंपर में टक्कर, मुसाफिर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह रायबरेली डिपो की बस रायबरेली से कानपुर जा रही थी। बस चालक राम बहादुर चला रहा था। जैसे ही बस सेमरी चौराहा से आगे कानपुर रॉड पर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।
इससे बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई तथा वह घबराकर बस से नीचे भागने लगे। किसी भी कानूनी मामले में बचने के लिए दूसरी बसों में सवार होकर घरों को चले गए। इस दौरान डंपर चालक मौके से भाग गया।
घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे करके जाम खुलवाया तथा सभी यात्रियों को दूसरी बस भेजते हुए डंपर को कब्जे में लेकर खीरों थाने पहुंचाया। थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि बस चालक राम बहादुर यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सेमरौता कस्बे की लाइन का तार टूटा, बचे लोग
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सेमरौता कस्बे में बुधवार रात बिजली के तार जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए। दरअसल, विद्युत वितरण उपकेंद्र सेमरौता की आपूर्ति जीर्णशीर्ण तारों के सहारे हो रही है। इससे आए दिन कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ग्रामीणों ने समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।
सेमरौता विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले सभी फीडरों तार जर्जर हो चुके हैं, जिससे चलती लाइन में तार टूटना आम बात हो गई। रात में सेमरौता कस्बे के रतन सैनी के दरवाजे से गुजरी लाइन के तीन तार अचानक टूट कर गिर गए। गनीमत रही कि उस समय उधर से कोई जानवर या आदमी नही गुजरा अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जेई सरोज राजभर का कहना है कि जर्जर तारों के बदलने का काम चल रहा है। शीघ्र ही जर्जर तारों व अघोषित कटौती से मुक्ति मिलेगी।