{"_id":"5f664db88ebc3eb72c52aeaf","slug":"ro-aro-examination-to-be-held-today-at-25-centers-raibaraily-news-lko540997134","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 केंद्रों पर आज होगी आरओ\/एआरओ परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 केंद्रों पर आज होगी आरओ/एआरओ परीक्षा
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से संचालित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं जहां 10534 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया है। यह परीक्षा रविवार को दो पालियों सुबह साढ़े नौ से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक होगी।
प्रत्येक केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने हर परीक्षा केंद्र पर विभिन्न विभागों के अफसरों को बतौर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनाती दी है। इसके अलावा नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं जो परीक्षा के दौरान भ्रमण कर सभी केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र में गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए दो महिला और दो पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराया जाएगा।
सभी परीक्षा केंद्रों में पूरे दिन पर्याप्त दूरी पर डेस्क-बेंच लगाकर उन पर अनुक्रमांक अंकित किए गए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए गेट पर स्लिप चस्पा की गई तथा गैलरी में संकेतक बोर्ड भी लगाए गए। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया ताकि परीक्षा के दौरान कहीं कोई अव्यवस्था न होने पाए। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि ड्यूटी पर लगाए गए अफसरों को परीक्षा के संबंध में सभी दिशानिर्देशों से अवगत करा दिया गया है।