{"_id":"60fd8a948ebc3e584c57262f","slug":"river-raibaraily-news-lko588439540","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफान पर गंगा नदी, 96.600 मीटर पर पहुंचा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफान पर गंगा नदी, 96.600 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
विज्ञापन
गंगा का बढ़ता जलस्तर।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को नदी में उफान दिखा। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक शाम सात बजे तक चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 96.400 मीटर गंगा नदी का जलस्तर रिकॉर्ड किया गया।
डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, चकमलिक भीटी, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, कल्याणपुर बैंती, चांदपुर लुक गांव कटरी क्षेत्र में पड़ते हैं। इन गांवों के पास से होकर गंगा नदी गुजरी हैं। रविवार शाम अचानक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। पानी में बढ़ोतरी की वजह से किसानों की ओर से कटरी क्षेत्र में बोई गई सब्जियों की फसलें डूब गई।
उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में अचानक हो रही वृद्धि को देखते हुए तहसील क्षेत्र के कटरी इलाके में तैनात लेखपालों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
सभी से गंगा नदी के जलस्तर पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। गंगा नदी के खतरे का निशान बिंदु 99.360 मीटर है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।