{"_id":"60fc3d518ebc3e585c204510","slug":"result-raibaraily-news-lko588299739","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट देख खुशी से चहके परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट देख खुशी से चहके परीक्षार्थी
विज्ञापन
खुशी जताते रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई गईं। पिछली परीक्षाओं के आधार पर रिजल्ट तैयार कराए जा रहे हैं। पहला रिजल्ट शनिवार को आया। सीआईएससीई ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के नतीजे घोषित किए। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी बोर्डों के नतीजे भी जल्द घोषित होंगे।
जिले में रायन इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पीटर्स स्कूल, न्यू विजन स्कूल आदि विद्यालयों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल करने का दावा किया है। 12वीं में 333 और दसवीं में 400 से अधिक परीक्षार्थी सफल हुए है।
सफल हुए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलकी, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से कोई जश्न नहीं मना सके। कुछ बच्चे अपनी खुशी जाहिर करने और गुरुजनों से आशीर्वाद लेने के लिए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल बिनीश नायर ने बताया कि 12वीं में इशिका त्रिपाठी, अंशिता सिंह, शुभि वर्मा, नौमान खान, नित्या राय, श्रुतिकीर्ति तिवारी, कोमल सिंघल, अभिषेक गर्ग, नमो शुक्ला ने बेहतरीन रिजल्ट हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी तरह 10वीं में मान्या त्रिपाठी व आयुष्मान सिंह प्रथम, इशिता अग्रवाल द्वितीय, दीपांशी सिंह तृतीय रही।
संजना सिंह, आद्या बाजपेयी, ईशान द्विवेदी, श्रुति पांडेय, श्रेया श्रीवास्तव, रौनक शुक्ला, ताविशी सिंह राजावत, विनय यादव, गुनगुन मिश्रा, गुनप्रीत कौर, हिमांगिनी श्रीवास्तव, हर्षित त्रिपाठी, जान्हवी यादव, मेधा रॉय आदि ने भी सफलता अर्जित की है।
सेंट पीटर्स स्कूल में भी 10वीं के 159 एवं 12वीं के 73 बच्चे पास हुए। रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल फादर रिजिनल्ड डिसूजा ने बताया कि 10वीं में अलीशा मागो एवं अर्श कुमार प्रथम, अविरल निगम द्वितीय, स्वाति सिंह तृतीय, 12वीं में आयुषी पटेल व प्रतीक्षा सिंह प्रथम, आर्यन सिंह द्वितीय, आकांक्षा त्रिवेदी व संदेश अतुल्य तृतीय रहे।
दोनों कक्षाओं में स्नेहा शर्मा, अनिवरत श्रीवास्तव, समक्ष अग्रवाल, आरोही पटेल, आलोक यादव, आफरीन, ओम कक्कड़, आयुषी सिंह, यशवी प्रेम, प्राची संतानी, जोया मुशर्रफ, नव कृष्णा, विपुल वर्मा, नित्या पांडेय, अनुभव चौधरी, उन्नति शुक्ला आदि ने भी सफलता अर्जित कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
न्यू विजन स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक आमिर बेग ने बताया कि इंटरमीडिएट में समर रियाज ने प्रथम, नेहा वर्मा ने द्वितीय, दरख्शा फातिमा ने तृतीय, हाईस्कूल में अरसलान-उल-हसन ने प्रथम, अर्पिता सिंह ने द्वितीय, इरम फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कंर्पाटमेंट और इंप्रूवमेंट का दिया जाएगा मौका
यदि कोई छात्र-छात्रा फेल हो गया है या फिर रिजल्ट में मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो उसे कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की सुविधा मिल सकेगी। प्रिंसिपल बिनीश बताते हैं कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होने पर अंकों में सुधार के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए छात्र-छात्राएं विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रिंसिपल डिसूजा ने बताया कि कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए एक अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।
रिजल्ट के लिए तय किया गया था सूत्र
परीक्षा परिणाम बनाने के लिए एक सूत्र निर्धारित किया गया था। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि 10वीं के लिए कक्षा 9 एवं 10 में कराई गई सभी परीक्षाओं के अंग्रेजी और चार अन्य विषयों के अंक लिए गए थे, जबकि 12वीं के लिए कक्षा 11 एवं 12 में कराई गई सभी परीक्षाओं के अंग्रेजी तथा तीन अन्य विषयों के अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार करने की व्यवस्था की गई थी।