फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Republic Day

शान से लहराया तिरंगा, सेनानियों के परिवारीजनों का हुआ सम्मान

Wed, 27 Jan 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Republic Day
रायबरेली। जिलेभर में गणतंत्र दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में परेड हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस गौरव व सम्मान का पर्व है। जिला जज अब्दुल शाहिद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी परेड का निरीक्षण किया। सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अभिषेक गोयल, राम अभिलाष, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, विश्वजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों, वन्यजीवों को प्रतिदिन खाना खिलाने वाले श्याम साधु को सम्मानित किया। कई कर्मचारियों को नकद ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ने ध्वजारोहण किया। डॉ. प्रीती तिवारी ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ा। न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हॉयर एजुकेशन सलेथू में मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि शर्मा ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। गणित में सर्वोच्च अंक पाने वाले ललित शुक्ला एवं अभिषेक त्रिपाठी को छात्रवृत्ति सम्मान दिया गया। सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक हाईस्कूल बेलाखारा में दयाशंकर मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, अनिल कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय, न्यू पब्लिक हाईस्कूल, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, बीएसएस पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, वैश्य समाज, अग्रवाल सुहृद समाज ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष आयुष द्विवेदी के नेतृत्व में शहीद चौक पर ध्वजारोहण किया गया।

भारत विकास परिषद ने कमलाकृष्ण हासानी चिकित्सालय में गणतंत्र दिवस मनाया। उमा महेश्वर महाविद्यालय फुरसतगंज में मुख्य अतिथि दुर्गाशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. संतलाल व आरती जायसवाल रहीं। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख रोहिताश्व इंद्रायण ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने झंडा फहराया। सेवादल अध्यक्ष कल्याणचंद्र श्रीवास्तव ने सलामी दी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (चौहान गुट) ने भी गणतंत्र दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed