फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Report of 150 came in contact with corona infected foreigners negative

कोरोना संक्रमित विदेशियों के संपर्क में आए 150 की रिपोर्ट निगेटिव

Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report of 150 came in contact with corona infected foreigners negative
रायबरेली। यूएसए और नाइजीरिया से आए दो विदेशियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आए 150 लोगों की जांच कराई गई थी। एसजीपीजीआई लखनऊ से सभी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। उधर, संक्रमितों में वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग जांच रिपोर्ट दिल्ली से आने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के लालकोठी कहारों का अड्डा निवासी 28 वर्षीय युवती यूएसए से 13 दिसंबर को आई थी। इसके अलावा शहर के ही आनंद नगर का 45 वर्षीय व्यक्ति नाइजीरिया से आया था। दोनों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली की लैब से वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोन सिंपोंसिन जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। हालांकि यह रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

बीती 18 दिसंबर को ही दोनों मरीजों के संपर्क में आए 150 लोगों की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए सैंपलों को एसजीपीजीआई लखनऊ भेज गया था। सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट सोमवार को आ गई। सभी कोरोना निगेटिव मिले हैं। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषी बागची ने बताया कि सभी 150 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे बड़ी राहत मिली है। संक्रमित मरीजों में वायरस के स्टेन की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। दोनों मरीजों पर नजर रखी जा रही है। दोनों मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed