फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   report card

ऊंचाहार और महराजगंज में बनेंगे फायर स्टेशन

Wed, 17 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
report card
राकेश सिंह, विधायक हरचंदपुर। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। चार साल का वक्त बीत गया। क्षेत्रीय जनता की कसौटी पर खरा उतरने की जिम्मेदारी थी तो विकास में आने वाली बाधाओं को दूर कराना था। फिर भी कदम रुके नहीं। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ने न सिर्फ रफ्तार पकड़ी, बल्कि लोगों से किए गए वादे भी पूरे हुए। जब क्षेत्र की जनता कोरोना महामारी से भयभीत और पीड़ित थी, तब भी विकास का कारवां आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन

विधायक निधि बंद हुई तो अन्य जगह से पैसा लाकर क्षेत्र का विकास कराने पर जोर दिया। हम बात कर रहे हैं हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह की, जिन्होंने पहली बार में ही चुनाव जीता और लोगों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास किया। कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह अक्सर अपने कार्य और बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अमर उजाला ने विधायक के चार साल के कामकाज और उपलब्धियों की पड़ताल की तो क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आई।
विज्ञापन

दूर होंगी समस्याएं, फर्राटा भरेंगे वाहन
महराजगंज-हरचंदपुर-डिघिया, सुल्तानपुरखेड़ा जाने वाला मार्ग खस्ताहाल था। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। विधायक निधि भी बंद थी। ऐसे में विधायक ने शासन से इस मार्ग की मरम्मत का कार्य स्वीकृत कराया। इस मार्ग की मरम्मत पर 80 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग बनने के बाद न सिर्फ वाहन फर्राटा भर सकेंगे, बल्कि लोगों को गंतव्य स्थान जाने में सहूलियत भी मिल सकेगी। अरसे से इस मार्ग की मरम्मत को लेकर क्षेत्रीय जनता आवाज उठा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजीपुर में खुलवाया कॉलेज
विधायक ने विकास कार्यों के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा कार्य भी खूब कराए। गरीब बालिकाओं की शिक्षा के लिए मोती का पुरवा हाजीपुुर में राजकीय इंटर कॉलेज खुलवाया। कॉलेज खुलने के बाद से बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इसके अलावा अन्य स्कूलों में कमरा निर्माण के लिए निधि से धन दिया। पेयजल की सुविधा के लिए आरो प्लांट लगवाए।
मंदिरों का कराया सौंदर्यीकरण
विधायक ने सतांव क्षेत्र के मां गौरा पार्वती मंदिर में शिव, लक्ष्मी नारायण नए मंदिरों का निर्माण कराया। इसके अलावा बूढ़ेश्वर, आनंदी देवी, अचलेश्वर, गहिरेश्वर मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी कराया। यहां पर भक्तों के बैठने के लिए टिनशेड की व्यवस्था भी कराई। इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए मांग की जा रही थी।
पुलों की दी सौगात
विधायक ने शहजादपुर और बांस के बीच पुल, डोमापुर और अखऊपुर, नया पुरवा, भीतरगांव, जसऊमऊ के बीच पुल, देवपुर एवं कान्हामऊ के बीच करोड़ों की लागत से पुलों की सौगात क्षेत्रीय जनता को दी। इन पुलों के बनने से लोगों को आने जाने में सहूलियत मिल सकेगी।
आगे भी चलता रहेगा विकास : राकेश सिंह
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें अपना विधायक चुना, उसी तरह उनकी कसौटी पर खरा उतरकर चार साल में विकास कार्य कराने पर जोर दिया। विधायक निधि से हटकर अन्य जगह से पैसा लाकर काम कराया। सड़कों के अलावा करोड़ों की लागत से पुल स्वीकृत कराए। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए कॉलेज खुलवाया। भवन निर्माण के लिए अपनी निधि से पैसा दिया। पेयजल की सुविधा भी लोगों को दिलाई। लोगों की आस्था को ख्याल में रखते हुए मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया। क्षेत्र में 200 करोड़ की सड़कें बनवाई। आगे भी विकास का पहिया दौड़ता रहेगा।
राकेश सिंह, विधायक, विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर
जनता सब समझती है: सुरेंद्र विक्रम सिंह
विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। जनता से किए गए कोई वादे पूरे नहीं किए गए। एक सड़क भी नहीं बनाई गई। जनता के बीच जाकर विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन क्षेत्रीय जनता सब समझती है। अपने कार्यकाल में हमने 22 पानी की टंकियां स्थापित कराईं, जिससे पेयजल की समस्या दूर हुई थी। बिजली व्यवस्था को बेहतर पाने के लिए पांच पावर हाउस स्थापित कराए। आज देख लीजिए। विकास रुका हुआ है। लोगों की समस्याएं जस की तस हैं।
सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंह, पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर
क्षेत्र में विकास की रफ्तार धीमी है। सड़कों की खस्ताहाल दूर कराने के लिए और ध्यान दिए जाने की जरूरत है। शिक्षा की बेहतरी और पेयजल की समस्या दूर कराने के लिए और ठोस कदम उठाए जाएं। जनता से किए गए कई वादे अभी भी अधूरे हैं।

संतलाल, ग्रामीण, बसवान खेड़ा गांव
विकास कार्य तो कराया गया है, लेकिन जिस तरह के विकास कार्य होने चाहिए, वह अभी क्षेत्र में नहीं दिख रहे हैं। कई ऐसी सड़कें हैं, जो खस्ताहाल हैं। उस पर चलना दूभर है। पेयजल संकट दूर भी कराया जरूरी है। लोगों को रोजगार दिलाने काम भी किया जाए।
मुकेश गौड़, ग्रामीण, देवगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed