फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Report called for not installing cable with smart meter

Raebareli News: स्मार्ट मीटर के साथ केबल न लगाने पर रिपोर्ट तलब

Wed, 11 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Report called for not installing cable with smart meter
रायबरेली। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पुराने मीटर जमा नहीं करने और नया केबल नहीं लगाने के मामले को अधीक्षण अभियंता ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि जहां मीटर लगाए गए, वहां जांच कराई जाए। यदि स्मार्ट मीटर के साथ नया केबल नहीं लगाया जा रहा है तो इसकी रिपोर्ट दें। लापरवाही पर भुगतान से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में पांच लाख उपभोक्ताओं के यहां पहले से लगे इलेक्ट्राॅनिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। अब 40 हजार मीटर लग चुके हैं। कार्यदायी एजेंसी ने आठ हजार पुराने इलेक्ट्राॅनिक मीटर अब तक टेस्ट डिवीजन में नहीं जमा किए। इससे उपभोक्ताओं के बिल नहीं बन पा रहे हैं। इसके साथ ही कार्यदायी एजेंसी स्मार्ट मीटरों के साथ आर्मर्ड केबल लगाने में कोताही बरत रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने नौ जून को स्मार्ट मीटर लगे, पुराने जमा नहीं हुए... कैसे बनेगा बिल व 10 जून को पुरानी केबल पर लगा दिए स्मार्ट मीटर शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद अफसर हरकत में आए। अधीक्षण अभियंता नेकी राम ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लगाने के साथ अब तक आठ हजार मीटर क्यों टेस्ट डिवीजन में जमा नहीं हुए, इसका जवाब मांगा गया है। स्मार्ट मीटरों के साथ नया केबल लगाया जाना है। सभी अधिशासी अभियंताओं से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही मिलने पर भुगतान से कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed