{"_id":"5e6d264a8ebc3ea7e24e7741","slug":"repairing-of-the-road-raibaraily-news-lko5135116167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर और कॉलोनी की सड़कें होंगी दुरुस्त, खर्च होंगे डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर और कॉलोनी की सड़कें होंगी दुरुस्त, खर्च होंगे डेढ़ करोड़
विज्ञापन
रायबरेली। सिंचाई विभाग कॉलोनी के अंदर की बदहाल सड़कों के अलावा नहर की सर्विस रोड को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कहीं पर एक किलोमीटर तो कहीं पर 500 मीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। कॉलोनी की बदहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है जबकि नहर की सर्विस रोड पर मरम्मत के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। जल्द ही सर्विस रोड भी दुरुस्त की जाएगी। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण अंचलों के करीब 50 हजार लोगों को सहूलियत होगी।
सिंचाई विभाग की नहरों में वैसे तो 80 से ज्यादा सर्विस रोड हैं, इसमें ज्यादातर सर्विस रोड बदहाल हैं। डलमऊ पंप कैनाल के हेड से लेकर टेल तक बनी सर्विस रोड़ ध्वस्त है। इसका भी निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह सिंचाई विभाग कॉलोनी की भी सड़कें ध्वस्त हैं। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ-साथ किसानों को दफ्तर तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है जबकि नहरों पर उन नौ सर्विस रोडों को चिह्नित किया गया है जहां पर लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलोनी में सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूरी शुरू कर दी गई है। अभियंताओं की नाक के नीचे यह सब हो रहा है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। अभियंता कमीशनबाजी के चलते कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की कॉलोनी में सड़क की मरम्मत की जा रही है। गिट्टियों की जगह ईंट के टुकड़े डालकर निर्माण हो रहा है। कॉलोनी के कर्मचारियों का कहना है कि यह सब सिंचाई विभाग के अभियंताओं की मिलीभगत से हो रहा है।
सिंचाई खंड दक्षिणी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि 150 लाख रुपये की लागत से सिंचाई विभाग की कॉलोनी और नहर की सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य होना है। इसमें किसी प्रकार की मनमानी नहीं चलेगी। नहर की सर्विस रोड की मरम्मत के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। कॉलोनी के अंदर सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।