फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Remove encroachment campaign in the city, will be fined

शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, लगेगा जुर्माना

Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign in the city, will be fined
शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

- डीएम ने निरीक्षण के दौरान पालिका के अफसरों को दिए थे निर्देश
- डिग्री कॉलेज चौराहे और सिविल लाइंस पर आज से होगी शुरुआत, लगेगा जुर्माना
रायबरेली। शहर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। चौराहों पर जिन लोगों ने दुकान रख ली या फिर अवैध निर्माण करा लिया है, उसे ढहवाया जाएगा। पहले हटाए गए अतिक्रमण के बाद जिन लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
शहर के विभिन्न चौराहों को सजाने-संवारने का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में नगर पालिका और आरडीए की तरफ से डिग्री कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस चौराहा को विकसित करने की योजना है। यहां पर सड़कों की मरम्मत कराने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई जाएंगी। सड़क किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसका मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बीते दिन इन चौराहों का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि लोगों ने अवैध रूप से दुकानें रख ली हैं। साथ ही ऑटो एवं टेंपो रोड पर अवैध पार्किंग बना ली है। इससे चौराहों पर जाम लगता है। आवागमन बाधित होता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर पालिका के साथ ही अन्य अफसरों की अगुवाई में शहर में फैले अतिक्रमण को हटवाने का कार्य शुरू होगा। अभियान की शुरुआत डिग्री कॉलेज और सिविल लाइंस चौराहा से होगी। अतिक्रमण का विरोध करने वालों पर केस भी दर्ज कराया जाएगा। वहीं पहले अतिक्रमण अभियान चलने के बाद कुछ लोगों ने चौराहे पर फिर अतिक्रमण कर लिया है। इन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
शहर में अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम लगता है। जाम के झाम से घंटों लोगों को जूझना पड़ता है। खासकर डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा पर कभी भी जाम लगा देखा जा सकता है। ऐसे में अफसरों की ओर से पहले इन चौराहों पर लगे अतिक्रमण हटवाने की योजना है। बाद में कचहरी रोड, सुपर मार्केट, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस चौराहा पर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

डीएम के निर्देश पर सोमवार से डिग्री कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस चौराहा पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके लिए पालिका की टीम गठित कर दी गई है। इन चौराहों को संजाने-संवारने की योजना पहले ही तैयार कर ली गई है। मास्टर प्लान बनाया गया है। पहले अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने फिर दुकानें रख ली हैं। ऐसे लोगों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अतिक्रमण हटने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।- बालमुकुंद मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed