फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Remains of 24 slaughtered cattle were found, stirred

24 वध प्रतिवंधित मवेशियों के अवशेष मिले, हड़कंप

Wed, 03 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Remains of 24 slaughtered cattle were found, stirred
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सेंहगों गांव में बुधवार सुबह 24 वध प्रतिबंधित मवेशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो क्षेत्र में काफी समय से वध प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी की जा रही है, लेकिन पुलिस जानकर भी अंजान बनी है।
विज्ञापन

मवेशियों का वध किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस की मिलीभगत के चलते तस्करी का काम किया जा रहा है। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही मवेशियों के अवशेष को दफनाया। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनिर्मित गोशाला से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम समाज की चारागाह की भूमि पर मवेशियों को वध किया गया। सुबह लोग खेत की तरफ गए तो मवेशियों के अवशेष देख दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। मवेशियों का वध किए जाने का सभी ने विरोध किया और नाराजगी जताई। कुछ देर बाद कोतवाल राकेश सिंह पहुंचे, लेकिन मवेशियों का वध करने वाले तस्करों का सुराग नहीं लग सका। जेसीबी की मदद से मवेशियों के अवशेषों को मिट्टी में दफन करा दिया गया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि तस्कर मवेशियों का सिर और पैर उठा ले गए, जबकि अन्य अवशेष मौके पर छोड़ गए। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed