फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relief from hot air, humidity bothered

Raebareli News: गर्म हवा से मिली निजात, उमस ने किया परेशान

Sat, 09 May 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Relief from hot air, humidity bothered
सुपर मार्केट के पास तेज धूप में परिजन के साथ छाता लगाकर जाती छात्रा।
रायबरेली। मई में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गर्म हवा नहीं चल रही है लेकिन उमस लोगों को परेशान कर रही है। शाम के समय मौसम खुशगवार बना हुआ है। तापमान में औसत से अधिक गिरावट है, इस कारण लू से राहत है। रात में भी लोगों को सुकून की नींद मिल रही है।
विज्ञापन

हर साल मई में तपती दोपहर और लू से लोगों का पसीना छूटता रहा है। कमरे आग की भट्ठी सरीखे धधकते हैं लेकिन इस बार मौसम मेहरबान है। लगातार बारिश और तेज हवा चलने से तापमान औसत से कम है। इस कारण मई में तपती दोपहर का लोगों को सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आसमान में हल्की बदली रही लेकिन धूप निकली। दोपहर में धूप तेज होने से उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि गर्म हवा नहीं चली, जिससे राहत रही। शाम को बाजारों में चहलपहल रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस समय मौसम सही होने से सड़कों पर सन्नाटा नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि पश्चिम की हवा चलने से गर्म हवा चलना बंद हो गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से कम है। इस कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
इनसेट
आम की फसल के लिए मौसम अनुकूल

मई में हर साल भीषण गर्मी पड़ती है और आम बागवानों को आम बचाने में तमाम जतन करने पड़ते है। सिंचाई की सबसे अधिक जरूरत होती है। इस साल मौसम आम की फसल के लिए अनुकूल है। फल में जाली पड़ गई है और तापमान फसल के लिए ठीक है। आम को 25 से 35 डिग्री तापमान की जरूरत जाली पड़ने के बाद होती है। इस बार इतना ही तापमान है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से लगातार तापमान 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है। इस समय तो न्यूनतम तापमान फरवरी की तरह हो गया है। जिले में 300 से अधिक हेक्टेयर में आम की पैदावार होती है और ऊंचाहार, सरेनी, जगतपुर में आम के बाग अधिक हैं।



आंधी-तूफान से होगा नुकसान
आम की फसल के लिए अभी मौसम ठीक है लेकिन आंधी-तूफान से फसल को नुकसान होगा। साथ ही तापमान में बराबर उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे आंशिक नुकसान हो सकता है। फिलहाल अभी जो मौैसम है वह फसल के लिए ठीक है।

जय राम वर्मा
जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed