{"_id":"615f2df78ebc3e0c3f5dec49","slug":"registry-of-land-of-137-farmers-raibaraily-news-lko599087764","type":"story","status":"publish","title_hn":"137 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री, 27 करोड़ पेमेंट की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
137 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री, 27 करोड़ पेमेंट की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विस्तार के लिए किसानों की जमीन के बैनामे का काम 65 फीसदी पूरा हो गया है। क्रेता के रूप में एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार अब तक 137 किसानों की जमीन की बैनामा करवा चुके हैं। तकरीबन 48 बीघा की जमीन का बैनामा पूरा होने के साथ ही किसानों को 27 करोड़ रुपये के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर से सटे दरियापुर स्थित एम्स में ओपीडी के साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल मरीजों को भर्ती करने करके इलाज शुरू कराया गया है। अब एम्स का विस्तार होना है। इसके लिए किसानों की करीब 80 बीघे जमीन के बैनामे का काम शासन से बजट मिलने के बाद शुरू कराया गया है। पिछले शुक्रवार से ही बैनामे का काम शुरू किया गया।
अब तक करीब 27 करोड़ की कीमत की तकरीबन 48 बीघा जमीन का बैनामा कराया जा चुका है। करीब 137 किसानों ने अपनी जमीनों का बैनामा करवा दिया है। शेष जमीन के बैनामे की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बैनामों का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
उप निबंधन कार्यालय सदर के सब रजिस्ट्रार प्रभाष सिंह ने बताया कि एम्स से संबंधित बैनामे के लिए जो लेखपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनमें त्वरित कार्यवाही से बैनामों की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
करीब 137 किसानों की जमीन के बैनामे का काम पूरा हो चुका है। किसानों को 27 करोड़ का पेमेंट किया जाना है। किसानों के खातों में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही पेमेंट हो जाएगा। शेष बची किसानों की जमीन के बैनामे का काम भी करवाने की प्रक्रिया चल रही है।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)