{"_id":"61d088a1bf000500bc609c3f","slug":"registration-starts-from-tomorrow-two-lakh-teenagers-will-be-vaccinated-raibaraily-news-lko611523425","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन शुरू, कल से दो लाख किशोरों को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन शुरू, कल से दो लाख किशोरों को लगेंगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों और किशोरियों में टीकाकरण शुरू कराने के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। तीन जनवरी से तकरीबन 2.03 लाख किशोरों में कोवैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
स्कूलों के बंद होने के कारण जिला अस्पताल के साथ ही सभी 19 सीएचसी में टीकाकरण के लिए सेंटर बनाए गए हैं। शहर में दो सेंटर बनाए गए हैं। रोजाना 2100 किशोरों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। भीड़ बढ़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी।
जिला कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि जिले में अब तक हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों के साथ ही वृद्धजनों के बाद 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण किया गया। वर्तमान समय में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों में टीके लगाए जाए रहे हैं।
विज्ञापन
21 लाख लोगों में टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक जिले में 17.90 लाख लोगों को कोरोना की पहली डोज और 10.20 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज भी मिल चुकी है। तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों और किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
जिले में 2,03,639 किशोरों में टीकाकरण कराने का शासन से लक्ष्य मिल गया है। टीकाकरण शुरू कराने के लिए सभी सीएचसी में एक-एक और शहर में दो सेंटर खोले जाएंगे। स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में भी कैंप के आयोजन होंगे। पर्याप्त मात्रा में को-वैक्सीन मिल चुकी है।
जिले में कहां कितने किशोरों को लगेंगे टीके
क्षेत्र 15 से 18 की उम्र का लक्ष्य
शहर 13418
अमावां 9249
बछरावां 11999
बेलाभेला 14125
डलमऊ 13228
डीह 10238
गौरा 7305
हरचंदपुर 9838
जगतपुर 6414
जतुआ-टप्पा 11663
खीरों 10907
लालगंज 13050
महराजगंज 10221
नसीराबाद 8148
सलोन 16668
सरेनी 12602
शिवगढ़ 8195
ऊंचाहार 11276
रोहनियां 5096
कुल 2,03,639
टीकाकरण स्थल पर होगी रजिस्ट्रेशन की सुविधा
वैसे तो शनिवार से किशोरों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है, लेकिन बिना रजस्ट्रेशन कराए भी सेंटर पर पहुंचकर किशोर टीके लगवा सकते हैं।
आधार कार्ड या कोई अन्य परिचयपत्र लेकर आना होगा। टीकाकरण स्थल पर ही कर्मचारी किशोरों का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें टीके लगाएंगे। टीका लगवाने में किशोरों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
तीन जनवरी से किशोरों में टीकाकरण होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। हालांकि बिना रजिस्ट्रेशन कराए भी किशोर सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। सेंटर पर उनके रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। 15 से 18 साल की उम्र के 2,03,639 किशोरों को पहली डोज दी जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ