Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Registration for 1260 graduate seats begins

Raebareli News: स्नातक की 1260 सीटों के लिए पंजीकरण शुरू

Tue, 06 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Registration for 1260 graduate seats begins
रायबरेली। यूपी बोर्ड के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन अभी अंकपत्र नहीं आए हैं। सीबीएसई ने अभी तक परीक्षाफल घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद जिले के ज्यादातर महाविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के फिरोज गांधी महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीयन शुरू करा दिए हैंं, ताकि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकें। इस कॉलेज में स्नातक की 1260 सीटों के लिए प्रवेश होंगे। तय सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद ज्यादातर विद्यार्थियों की कोशिश होती है कि उन्हें फिरोज गांधी महाविद्यालय में प्रवेश मिल जाए। इसीलिए महाविद्यालय में तय सीटों से ज्यादा आवेदन पत्र आते हैं। महाविद्यालय ने 29 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस बार सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महाविद्यालय में स्नातक की 1260 सीटें हैं, जिनमें बीए में 720, बीकॉम में 180, बीएससी बायो में 180, बीएससी मैथ में 180 सीटें शामिल हैं। स्नातक की सीटों पर प्रवेश की ज्यादा मारामारी रहती है, क्योंकि तय सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश लिए जाते हैं।

इसी तरह परास्नातक कक्षाओं में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। उप प्राचार्य प्रो. बीडी मिश्र ने बताया कि स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सीबीसीई के नतीजे आने के बाद इसमें और तेजी आएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय है। जरूरत पड़ी तो अंतिम तिथि भी बढ़ाई जाएगी। आवेदन की संख्या अधिक होने पर वरीयता सूची बनाई जाएगी।


महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक की 600 सीटें
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की 600 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां बीए की 480 सीटें और बीकॉम की 120 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा एमए (समाजशास्त्र) की 50 सीटों पर भी प्रवेश होंगे। प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी ने बताया कि सीटों की संख्या सीमित है।


इसलिए पहले आने वाले प्रवेशार्थियों को वरीयता दी जाएगी। प्रवेशार्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक महाविद्यालय में प्रवेश के संबंध में संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि यह महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, ओपेन एरिया जिम आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed