{"_id":"6341c104b7de747795198e1d","slug":"rda-raibaraily-news-lko651968638","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के किनारे सीलिंग के बाद ध्वस्तीकरण, अब खुल गया होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के किनारे सीलिंग के बाद ध्वस्तीकरण, अब खुल गया होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ हाईवे पर सारस चौराहे के पास आरडीए की ओर से सील किए गए एक भवन में होटल खुल गया। शनिवार को मामले की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने आरडीए के संबंधित अवर अभियंता को होटल को बंद कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शहर के कई और सील भवनों में धड़ल्ले से काम चल रहा है। कई भवनों का व्यावसायिक उपयोग भी शुरू हो गया है।
शहर में सारस चौराहे के पास एक भवन को लेकर विवाद चल रहा है। बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बने इस भवन को करीब एक साल पहले सील कर दिया गया था। आरडीए की टीम ने दो बार इस भवन का कुछ हिस्सा भी ध्वस्त किया था।
इसके बाद भी आरडीए के इंजीनियरों की साठगांठ से अवैध भवन में होटल खोल दिया गया। शनिवार को मामले की शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने होटल बंद करवाने के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट व आरडीए की सचिव पल्लवी मिश्रा ने बताया कि संबंधित भवन सील है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्व में हो चुकी है। अवर अभियंता को होटल को बंद करवाने के आदेश दिए गए हैं।