{"_id":"589612c94f1c1b2f3de85816","slug":"raw-closet-collapsed-killing-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची कोठरी ढही, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची कोठरी ढही, मासूम की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
कच्चा मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के एक कोठरी भरभराकर ढह गई। इससे मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो सगे भाई घायल हो गए। घटना के दौरान सभी सो रहे थे।
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां मृृतक की गर्भवती मां की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस के साथ ही नायब तहसीलदार ने पहुंचकर घटना की जांच की।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी मूलचंद्र गांव में मजदूरी करता है। कच्ची कोठरी और छप्पर रखकर किसी तरह गुजर बसर करता है। रात में मूलचंद्र व उसकी पत्नी सुमित्रा, पुत्र रचित, अमित व दो वर्षीय आदित्य कोठरी के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार की तड़के अचानक कच्ची कोठरी भरभराकर ढह गई। इससे सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी निकालकर सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सुमिता गर्भवती है, जिसकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार रामदेव वर्मा ने पहुंचकर जांच की। थानेदार परशुराम तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
एसडीएम राम अक्षयवर का कहना है कि नायब तहसीलदार रामदेव वर्मा को हादसे की जांच के लिए गांव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।