{"_id":"68d442e7c95798375e0f52cb","slug":"rasdhar-a-book-of-mahamais-hymns-in-the-devi-temples-raebareli-news-c-101-1-slp1006-141622-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: देवी मंदिरों में महामाई के भजनों की बही रसधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: देवी मंदिरों में महामाई के भजनों की बही रसधार
Thu, 25 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
मिढुरिन माता मंदिर में लगी भक्तों की कतार।
रायबरेली। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चन्द्रघंटा की पूजा-अर्चना की। गांव से लेकर शहर तक के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लगी रही। घरों में उपासकों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। देवी मंदिरों में पूरे दिन भजन गूंजते रहे।
डलमऊ सनातन धर्मपीठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने बताया कि मां के तीसरे स्वरूप की मान्यता है कि चंद्रघंटा के घंटे की ध्वनि से राक्षस, दैत्य, दानव आदि भय खाते हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप बेहद कल्याणकारी और शांति प्रदान करने वाला है। परशदेपुर में माता मिढुरिन देवी धाम में बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजन किया।
सरेनी के मां संकटा देवी मंदिर, अंबिका मंदिर, शीतलादेवी, हसनापुर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार के कल्याण की कामना की। शहर में मंशादेवी, मढीदेवी मंदिर और दुर्गा मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की। सरेनी के संकटा माता धाम में फतेहपुर, उन्नाव से भक्तों ने आकर माथा टेका।
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में भक्तों ने चढ़ाई चुनरी
लालगंज के सराफा मंडी स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता रानी की आरती उतारी और सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद मां की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। नारियल, चुनरी, पुष्प, रोली, अक्षत और प्रसाद अर्पित कर भक्तों ने आरती की। इस दौरान कृष्णा गुप्ता दीपक, शुभम, शिवेंद्र, समर्थ व अंशु मौजूद रहे।