फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rasan

43 हजार अपात्र लोगों का गरीबों का मुफ्त राशन लेने से तौबा

Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rasan
रायबरेली। जिले के 43 हजार से अधिक राशन कार्डधारकों ने मुफ्त राशन लेने से तौबा कर ली है। पिछले महीने अपात्रों के कार्ड सरेंडर करने के लिए चले अभियान के बाद जून में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का राशन लेने वालों में कमी आ गई।
विज्ञापन

करीब 4,400 राशन कार्ड निरस्त होने के बाद 43 हजार से अधिक राशन कार्डधारकों ने इस माह गरीबों का मुफ्त राशन नहीं लिया।
5.60 लाख राशन कार्डधारकों में 5.17 लाख ने ही मुफ्त राशन लिया। 92.28 प्रतिशत राशन वितरण किया गया। इससे स्पष्ट हो गया है कि अपात्रों के पास राशन कार्ड तो हैं, लेकिन वे अब मुफ्त राशन लेने से हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले महीने राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आपूूर्ति कार्यालयों में अपात्रों की खूब भीड़ रही। 4,400 से अधिक अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित राशन कार्डों को सर्वर से डिलीट कर दिया गया। मई का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का राशन जून की 15 तारीख तक बांटा गया।
जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के 5,60,670 राशन कार्डों में 5,17,366 कार्डधारकों ने ही कोटे की दुकानों पर पहुंचकर राशन लिया।
43,304 कार्डधारक राशन लेने के लिए कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपात्रों ने राशन कार्ड तो सरेंडर नहीं किया, लेकिन वे गरीबों का राशन लेने से बचने लगे हैं। जिले में पहले चरण के राशन वितरण में 92.28 प्रतिशत राशन कार्डधारकों ने ही मुफ्त राशन लिया।
शहर में अब भी कार्ड सरेंडर करने पहुंच रहे अपात्र
विकास भवन स्थित शहर के आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करने वाले लोग रोज पहुंच रहे हैं। यह सही भी है कि शहर में तमाम ऐसे कार्डधारक हैं जो अपात्र होने के बाद भी गरीबों का राशन डकार रहे हैं।
अभियान में पांच सौ से अधिक शहर के कार्डधारकों ने कार्ड सरेंडर कर दिया है, लेकिन शेष बचे लोग अब कार्ड सरेंडर करने के लिए पहुंच रहे हैं।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि अपात्र लोग राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को भी तीन लोग राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आए। किसी के पास चार पहिया वाहन है तो कोई सरकारी नौकरी पा गया है। सरेंडर हो रहे कार्डों को सर्वर से डिलीट कराकर पात्रों के राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
डिलीट हुए राशन कार्ड पात्रों को किए जाएंगे जारी
राशन कार्ड सरेंडर होने के बाद अब 4400 से अधिक पात्रों को राशन कार्ड जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनने के कारण गांवों के तमाम पात्र लोग राशन कार्ड से वंचित थे। कार्डों के सरेंडर होने के बाद अब विभाग पात्रों के नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में जुट गया है।

जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के 5,60,670 राशन कार्डों में 5,17,366 कार्डधारकों ने राशन लिया। 43,304 कार्डधारक राशन नहीं लिया। अब पीएम गरीब अन्न योजना के तहत राशन का वितरण कराया जाएगा। जो राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं, उनके स्थान पर जल्द ही पात्रों को कार्ड जारी किए जाएंगे।
विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed