{"_id":"6011afc18ebc3ef91b17cda4","slug":"rape-raibaraily-news-lko5618347145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना के घर रह रही बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक नाबालिग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना के घर रह रही बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक नाबालिग भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में नाना के घर रह रही एक बालिका से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बालिका की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। इस पर आरोपी भाग निकले। सामूहिक दुष्कर्म से बालिका की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बछरावां के एक गांव में अपने नाना के घर रह रही बालिका (10) मंगलवार दोपहर नाना के साथ खेत गई थी। नाना खेतों में काम करने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर खड़े दो लड़के उसे बहला-फुसलाकर खेतों से कुछ दूरी पर लेकर चले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ तो आरोपी वहां से भाग गए। परिवारीजनों ने बालिका को थाने पहुंचाया, जहां से उसे अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों ने गांव के ही सुनील कुमार (19) व उसके नाबालिग ममेरे भाई के खिलाफ तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ ही फारेंसिक टीम को भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।