{"_id":"684f2119757d5c96df030a00","slug":"rape-of-a-girl-who-went-to-a-relatives-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-135161-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रिश्तेदारी में गई बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रिश्तेदारी में गई बालिका से दुष्कर्म
Mon, 16 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। रिश्तेदारी में गई आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। मां की तहरीर देने के बाद भी पुलिस मामले में सुलह कराने की कोशिश करती रही। एसपी डॉ. यशवीर सिंह की फटकार के बाद पुलिस ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डलमऊ क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी बेटी छह जून को पूरे बच्चा सिंह क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई थी। रात में सोते समय गांव के युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घटना के दूसरे दिन बेटी घर आई और आपबीती बताई। बेटी के साथ कोतवाली में जाकर तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी ने केस दर्ज नहीं किया। मामले में सुलह कराने का दबाव बनाने लगे। एसपी से पूरे घटनाक्रम की शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज करके बबूला को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।