{"_id":"6a8359e22549261e730f56c7","slug":"rape-accused-sent-to-jail-search-on-for-others-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165372-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, अन्य की तलाश
Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी मो. असलम को सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में एक राजनीतिक दल के नेता पर तीन लाख रुपये लेकर मामला रफादफा करने का आरोप भी लगा है।
शिवगढ़ की एक महिला की तहरीर पर शनिवार को एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें मो. असलम, उसके भाई रईश, बहनोई हैदरअली और अन्य परिजनों को नामजद किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि असलम उसकी 16 वर्षीय बेटी को पहले लखनऊ और फिर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना में असलम का साथ उसके भाई व बहनोई समेत अन्य परिजनों ने दिया।
विरोध करने पर परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पुलिस ने असलम को हिरासत में लिया था। असलम की गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी थीं। पुलिस के समझाने पर व्यापारी शांत हुए। पीड़ित पक्ष का दावा है कि शिवगढ़ के एक नेता ने आरोपी पक्ष से तीन लाख रुपये लिए थे। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तक शिकायत पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी असलम को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उन्होंने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाए जाने की बात कही और नेता द्वारा पैसे लेने से इन्कार किया।
थाना पुलिस भी डील कर लूंगा...
सोशल मीडिया पर एक चैट वायरल हो रही है। यह चैट आरोपी असलम और एक दलाल की बताई जा रही है। चैट में दलाल आरोपी से कह रहा है कि सबकुछ हैंडल हो जाएगा। आप कॉल करो मुझे। मेरी जिम्मेदारी है आपको कोई कुछ नहीं कहेगा। बस आप मुझसे एक बार बात कर लो। आप बात करो, डरो नहीं। एक बड़े नेता से मेरे पिता ने बात कर ली है। थाना पुलिस भी मैं डील कर लूंगा।