फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ranjana started a new innings by taking oath with 51 DDC

51 डीडीसी संग शपथ लेकर रंजना ने शुरू की नई पारी

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ranjana started a new innings by taking oath with 51 DDC
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने सोमवार को शपथ लेने के साथ ही नई पारी शुरू कर दी। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सबसे पहले जिला पंचायत सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष रंजना चौधरी को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना ने सभी 51 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सदस्यों से जिले के चहुंमुखी विकास में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में ईमानदारी से काम कराया जाएगा। कहीं भी किसी के साथ उपेक्षा नहीं की जाएगी। बशर्ते सभी सदस्य पांच साल तक विकास की भावना से काम करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्यों में ई-टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाए। इसकेे लिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव भी पास करने की अपील की। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जिले के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कराया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय ने भी सहयोग के माध्यम से जिले के चहुुंमुखी विकास की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाएं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने कहा कि हर किसी को पद की गरिमा के अनुसार काम करना चाहिए।
इस तरह से काम करना चाहिए कि किसी को दुख न पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और सदस्यों को जनहित में बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने भी विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ अभिषेक गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष अमेठी कमला देवी व आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed