{"_id":"6cb8ad05cb1ff2ac671d25088611a661","slug":"rangoli-nobody-talent-show-poster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली तो किसी ने पोस्टर में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली तो किसी ने पोस्टर में दिखाई प्रतिभा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलाजी (एफजीआईईटी) का वार्षिक समारोह अनुसंधान-2016 मंगलवार को प्रारंभ हुआ।
पहले दिन रंगोली, पोस्टर, टैटू, मेहंदी, टीशर्ट पेंटिंग, फेस पेंटिंग आदि प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब वाहवाही भी मिली।
एफजीआईईटी निदेशक आरपी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षा ही नहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सबकी भागीदारी होनी चाहिए।
इससे मानसिक विकास होता है। इसके बाद अलग-अलग ग्रुप में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान भगवान गणेश की पेंटिंग को सभी ने सराहा।
इसमें रिचा पांडेय, नदीम अहमद सिद्दीकी, गरिमा सचान, सोनाली वर्मा, भावना सिंह, कामना वाजपेयी, आकांक्षा पंत, स्मृति सिंह, नीतिका सोनकर आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
लियो कान्वेंट स्कूल वाइस प्रिंसिपल दीपा तिवारी, प्रीती पांडेय, स्वपभन सिंह यादव, मोनिका तिवारी ने प्रतिभागियों के हुनर का निरीक्षण किया। साथ ही प्रदर्शन के आधार पर सबको अंक दिए।
रेनू गौतम, सुषमा पाठक और शशि शर्मा ने मेहंदी डिजाइन का निरीक्षण किया। आयोजन प्रभारी रुचि शर्मा ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों की घोषणा 12 फरवरी को की जाएगी।
इस मौके पर शिल्पी श्रीवास्तव, बीना द्विवेदी, आरपी श्रीवास्तव, रूपाराम चौहान, जितेंद्र मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, मोहन वाजपेयी मौजूद रहे।
वहीं 10 फरवरी को कॉलेज परिसर में होने वाले सांस्कृतिक समारोह को स्थगित कर दिया गया है। अब यह 12 फरवरी को होगा। ऐसा बीबीडी लखनऊ में 10 फरवरी को होने वाले जोनल प्रतियोगिता के कारण हुआ है।
सांस्कृतिक गतिविधियां प्रतियोगिता के विजेता 13 फरवरी को अम्बालिका कॉलेज लखनऊ में होने वाले जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।