फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ramnaam is praised in the story

कथा में रामनाम का हुआ गुणगान

Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ramnaam is praised in the story
रायबरेली। सतांव के मां गौरा पार्वती मेला प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा में पांचवें दिन रविवार को जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के हनुमान प्रेम का व्याख्यान किया। गिरिधर नाचे और नाचे सब गईया, नाचे हनुमान जी नचावे रघुरैया... भजन से श्रीराम कथा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का आनंद तभी है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर, लय, ताल मिलाकर कथा का रसपान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्य श्रीराम कथा के आयोजन में प्रेम की ही वार्ता होगी। प्रेम प्रकट हो जाए तो परमात्मा खुद प्रकट हो जाएंगे। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई चौपाई के माध्यम से उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम स्वयं सत्य के कब्जे में हैं। जगतगुरु ने राजनीति व धन के बारे में बताया कि नीति के बिना कभी राज नहीं चलता है और धर्म के बिना कभी धन नहीं टिकता।
विज्ञापन

सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीराम कथा के दौरान महराज ने कहा कि धर्म के सिद्धांतों को हिंदू समझें, क्योंकि हिंदू धर्म संकट में है। इसके लिए हिंदू समाज को जागरूक होना होगा। जो हिंदू की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश में जिस तरह सरकारें काम कर रही हैं, उससे राष्ट्र में नई चेतना का संचार हो रहा है। महराज ने पंचवटी पर मानस में लिखी गई चौपाई पुनि प्रभु पंचवटी कृत वासा! भंजी सकल मुनिन्ह की त्रासा का विश्लेषण भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक कथाएं संत के मुंह से सुननी चाहिए।
जालौन से आए मानस वक्ता ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने मनुष्य में समायी राक्षसी वृत्तियों की चर्चा की। राक्षसी वृत्तियों से छुटकारा पाने के लिए मानस के अनेक प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित श्रोता समुदाय को प्रेरित किया।

साध्वी पंछी देवी ने भक्ति व ज्ञान की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति के बिना ज्ञान नहीं मिलता। बिना ज्ञान का मनुष्य अपने जीवन के लक्ष्य से विमुख हो जाता है। इस मौके पर उमेश सिंह, उदयभान सिंह, शिवराम सिंह, मनोज शर्मा, पिंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed