फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajmata of Chandapur princely state dies

चंदापुर रियासत की राजमाता का निधन

Mon, 07 Dec 2020 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rajmata of Chandapur princely state dies
रायबरेली। चंदापुर रियासत की राजमाता चंद्रकांती देवी (79) का रविवार को तड़के चंदापुर हाउस में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई। चंदापुर हाउस से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। डलमऊ स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चंदापुर रियासत के राजा स्व. जितेंद्र सिंह की पत्नी राजमाता चंद्रकांती देवी का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उनके चार पुत्र कौशलेंद्र सिंह (बड़े राजा), हर्षेंद्र सिंह (छोटे राजा), बृजेंद्र प्रताप सिंह (बन्नू राजा) और उपेंद्र सिंह (सोनू राजा) है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर राजमाता की अंतिम यात्रा में सैकड़ों वाहनों के साथ काफिला डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। जहां पर उनके जेष्ठ पुत्र कौशलेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भइया, राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। पूर्व विधायक रामलाल अकेला, बछरावां प्रमुख विक्रांत अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

चंद्रकांती देवी। (फाइल फोटो)

चंद्रकांती देवी। (फाइल फोटो)- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed