फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rain

झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत

Wed, 19 May 2021 08:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
rain
रायबरेली। जिले में बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, पर जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ा। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में जलभराव होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में लोग जलभराव से जूझते रहे, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी पानी निकासी का इंतजाम नहीं करा सके। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज के मौसम विभाग के मुताबिक जिले में मंगलवार की सुबह से बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक रायबरेली में 19.9 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ता ही जा रहा है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। बारिश के चलते मौसम ठंडा रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बारिश के कारण शहर के नया पुरवा, इंदिरा नगर, कल्लू का पुरवा, जैतूपुर, बैरहना समेत अन्य मोहल्लंो में नागरिकों को जलभराव से जूझना पड़ा। कई ऐसे घर रहे, जिनके दरवाजे तक पानी पहुंच गया। बावजूद इसके पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए।

ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पालिका कर्मियों को पानी निकासी के निर्देश दिए गए हैं। उधर, शहर के अलावा राही, सतांव, बछरावां, ऊंचाहार, खीरंो आदि क्षेत्रंो में जलभराव से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed