{"_id":"5e7275548ebc3e7659672bd5","slug":"railways-increased-platform-ticket-five-times-raibaraily-news-lko5142415132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने पांच गुना ज्यादा किया प्लेटफार्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने पांच गुना ज्यादा किया प्लेटफार्म टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री को छोड़ने के लिए भीड़ एकत्र न हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट महंगा कर दिया गया है। अभी तक 10 रुपये में टिकट लेकर स्टेशन पर चले जाते थे, लेकिन अब रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की राशि 50 रुपये कर दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेवजह की भीड़ रोकने के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि कोरोना वायरस से यात्रियों की सुरक्षा के लिए 30 अप्रैल तक प्लेटफार्म टिकट का मूल्य बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी एडवाइजरी के मुताबिक किसी स्थान पर अधिक लोगों को अनावश्यक रूप से एकत्र नहीं होने देना है।
इसीलिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लोगों के अनावश्यक आगमन को यात्रियों के हित में रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकट की राशि में वृद्धि की गई है। रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे अस्पताल ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। यहां पर यात्रियों को सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। सेनेटाइजर के उपयोग के तरीके बताए जा रहे हैं। स्टेशन में कई प्रमुख स्थानों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला की माने तो जानकारी ही बचाव का सर्वोत्तम साधन है, इसी सूक्ति का अनुसरण करते हुए यात्रियों एवं आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। रोकथाम एवं बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। कोरोना वायरस के संभावित प्रसार को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।