फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Railway Minister of Bangladesh will come today

चमकाया गया स्टेशन, आज आएंगे बांग्लादेश के रेल मंत्री

Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister of Bangladesh will come today
रायबरेली। बांग्लादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम सोमवार को आएंगे। वह लालगंज की मॉडर्न कोच फैक्टरी का भ्रमण करेंगे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर को चमका दिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही सिविल पुलिस भी तैनात रहेगी।
हालांकि रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री के रुकने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद लालगंज चले जाएंगे। वहां से लौटने के बाद वह ट्रेन से वाराणसी रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

बांग्लादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम के साथ 10 सदस्यीय दल भारत दौरे पर है। सोमवार को वह स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचेंगे। लखनऊ से स्पेशल ट्रेन के जरिए उनका दल रायबरेली रेलवे स्टेशन पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से सड़क मार्ग के जरिए लालगंज जाने का कार्यक्रम तय है। सुबह 11 बजे स्पेशल ट्रेन आएगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। बांग्लादेश के रेल मंत्री के आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाता रहा।
इस दल के साथ रेलवे के कई बड़े अधिकारी भी आएंगे, जिससे स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो गए हैं। कहीं कोई खामी न रहने पाए, इसके लिए कोने-कोने की सफाई कराई गई।
खराब ट्यूलबाइट, पंखे बदले गए। विश्राम कक्ष की व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि बांग्लादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम के आगमन को देखते हुए व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर ली गई है।

कोच फैक्टरी में दो घंटे रहेंगे
बांग्लादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम और उनके साथ आने वाला प्रतिनिधि मंडल करीब दो घंटे तक लालगंज की मॉडर्न कोच फैक्टरी में रहेगा। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के सचिव/महाप्रबंधक राजेंद्र नाथ तिवारी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश के रेल मंत्री सुबह 11.30 बजे कोच फैक्टरी पहुंचेंगे। शेल शॉप, व्हील शॉप और तैयार कोच देखेंगे। फैक्टरी परिसर में भ्रमण के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। दोपहर 1.35 बजे वह रायबरेली स्टेशन के लिए चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed