फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rail line

प्रशिक्षण : रेल लाइन हुई इलेक्ट्रिक, ट्रैक पर काम करते समय बरतें सावधानी

Sat, 20 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
rail line
रायबरेली। जिले में रायबरेली से ऊंचाहार और दरियापुर से डलमऊ के बीच रेल लाइन पर विद्युतीकरण करा दिया गया है। अगले हफ्ते रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। ऐसे में इन रेल खंडों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दरियापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्घटना से बचाव के उपाय बताए गए। खासतौर से रेल लाइनों के इलेक्ट्रिक हो जाने के कारण करंट लगने की घटना के अंदेशे को देखते हुए कर्मचारियों को आगाह किया गया। सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

रायबरेली-ऊंचाहार रेल खंड के रेल विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए रेल विकास निगम की कार्यदाई संस्था कप्लतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड ने दरियापुर रेलवे स्टेशन पर सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेल विकास निगम लखनऊ के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा रेल ट्रैक पर कार्य करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय रेल जंपर, ग्लब्स, अर्थिंग रॉड आदि का प्रयोग करें।
सेमिनार के दौरान रेल खंड में कार्यरत रेल कर्मचारियों को रेल विद्युतीकरण सेक्शन में कार्य के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा-संरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। विद्युत आघात (करंट) या आग लगने पर किए जाने वाले उपायों का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर यातायात निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, सीपी वर्मा, मो. सईद, इंद्रपाल, शशांक यादव, वीरेंद्र कुमार, मधुर गोयल, अनुभव जैन, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

उबरनी में भी बदले गए पुराने सिग्नल
रायबरेली। रेल विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत रेल विकास निगम ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आखिरी रेलवे स्टेशन उबरनी पर लगे भुजा वाले पुराने सिग्नल को हटाकर नए कलर लाइट सिग्नल लगा दिए गए। रेल विकास निगम लखनऊ के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि यह उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का आखिरी स्टेशन बचा था, जहां पर सेमाफोर सिग्नल (भुजा वाले सिग्नल) लगे थे, जिन्हें हटाकर कलर लाइट सिग्नल लगाए गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही रायबरेली-ऊंचाहार-डलमऊ-दरियापुर का निरीक्षण करने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed