फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raids in three nursing homes, second staff found working, notice

तीन नर्सिंगहोमों में छापे, काम करता मिला दूसरा स्टाफ, संचालकों को नोटिस

Sat, 15 Feb 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Raids in three nursing homes, second staff found working, notice
तीन नर्सिंगहोम में काम करता मिला दूसरा स्टाफ
विज्ञापन

- सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने की जांच, संचालकों को नोटिस
- बिना सूचना दिए ही नर्सिंगहोम संचालकों ने बदल दिया अस्पताल का स्टाफ
रायबरेली। शहर में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने तीन नर्सिंगहोमों में जांच की तो मनमानी पकड़ में आई। विभाग को बिना सूचना दिए ही स्टाफ को बदलकर नए स्टाफ को तैनात कर दिया। मनमानी पकड़ में आने के बाद संचालकों को नोटिस दिया गया है। छापेमारी के दौरान अन्य कई खामियां भी पकड़ में आईं। टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी चेक किया।
सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान, रूपक श्रीवास्तव आदि की टीम शुक्रवार को रतापुर स्थित जेएन हॉस्पिटल पहुंची। यहां पड़ताल की गई तो पूरा का पूरा स्टाफ बदला मिला। हॉस्पिटल के संचालक ने स्वास्थ्य विभाग को स्टाफ बदलने के संबंध में रिपोर्ट तक नहीं दी। यही हाल वूमेन केयर हॉस्पिटल रतापुर और अर्पण नर्सिंगहोम राजघाट में भी मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को बिना सूचना दिए ही पूरा स्टाफ बदल दिया गया। मनमानी सामने आने के बाद तीनों अस्पतालों के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। टीम ने आरडीए कांप्लेक्स स्थित स्वास्तिक अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की गई। टीम का कहना है कि यहां सब ठीक मिला। इस दौरान संचालकों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरों में स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से तीन नर्सिंगहोम धड़ल्ले से चल रहे हैं, जबकि सीएमओ कार्यालय से खीरों ब्लॉक में एक भी नर्सिंगहोम का लाइसेंस जारी नहीं है। इसके बाद भी सीएचसी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अवैध अस्पताल चल रहा है। सेमरी और पाहो रोड पर भी फर्जी अस्पताल संचालित है।

आदेश हैं कि सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध चिकित्सीय संस्थानों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई करनी है, लेकिन खीरों में ऐसा नहीं किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंही ने बताया कि शहर में तीन नर्सिंगहोमों व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। र्सिंगहोमों में बिना सूचना के ही स्टाफ को बदला गया था। इसके लिए संचालकों को नोटिस दिया गया है। अन्य कमियों पर भी जवाब मांगा गया है। आगे भी अभियान को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed