{"_id":"5ca650f1bdec22068c42a36a","slug":"raid-on-medical-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकान में चल रही क्लीनिक पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकान में चल रही क्लीनिक पकड़ी
Fri, 05 Apr 2019 12:16 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एसीएमओ की टीम ने गुरुवार को खीरों क्षेत्र स्रह्य सेमरी कस्बे में झोलाछाप की दुकानों पर छापेमारी की। यहां एक मेडिकल स्टोर में क्लीनिक चलती मिली। इसके अलावा अवैध रूप से आठ क्लीनिक चल रही थीं। सभी संचालकों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
जनता दर्शन में खीरों में अवैध रूप से चल रही क्लीनिकों की शिकायत मिलने के बाद डीएम ने सीएमओ को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को एसीएमओ डॉ. एसके चक की टीम ने सेमरी पहुंचकर आठ झोलाछाप को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसीएमओ ने बताया कि सेमरी चौराहा स्थित यश दांत के अस्पताल के संचालक भोला सिंह, डॉ. एबीएस भदौरिया, रमेश बहादुर सिंह, पाल डेंटल क्लीनिक के संचालक नीरज सिंह, बंगाली सूखा रोग क्लीनिक के संचालक गोविंद राय, चौहान मेडिकल स्टोर, राजाबाबू रस्तोगी, शिव बहादुर की अवैध क्लीनिकों को पकड़ कर नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सेमरी में आठ झोलाछाप पकड़ में आए हैं। नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद जरूरत पड़ी तो मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।