फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raid in RTO office, 11 brokers for custody

एआरटीओ दफ्तर में छापा, 11 दलाल दबोचे

Thu, 04 May 2017 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 04 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Raid in  RTO office, 11 brokers for custody
arto - फोटो : amar ujala
एआरटीओ दफ्तर में काम के बदले किस तरह लोगों से रुपये ऐंठे जाते हैं, इसका खुलासा बुधवार को हुआ। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो यहां लाइसेंस बनवाने समेत अन्य कार्यों के लिए मनमाने तरीके से रुपये लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


पुुलिस टीम ने दफ्तर के बाहर रखी गुमटियों को हटवा दिया। मौके से पुलिस ने 11 दलालों को दबोचा। सभी को थाने ले आई और धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया। शहर से पांच किमी दूर महराजगंज रोड पर हरदासपुर गांव के पास एआरटीओ दफ्तर है।
विज्ञापन


डीएम अभय सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा और मिल एरिया थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामकृपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर दफ्तर में छापा मारा। अचानक छापा पड़ते ही वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दफ्तर के बाहर रखी कई गुमटियों को गिरा दिया। एआरटीओ प्रवर्तन अजय यादव की मौजूदगी में पुलिस ने कार्यालय में दलाल के रूप में कार्य करने वाले 11 लोगों को दबोचकर थाने ले आई। पुलिस की मानें तो लर्निंग लाइसेंस और परमानेंट लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों से एक हजार से दो हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे।

गाड़ियों के फिटनेस बनवाने समेत अन्य कार्य के लिए मनमाने तरीके से लोगों से रुपये ऐंठे जाते थे। कार्यवाहक थानेदार रामकृपाल ने बताया कि कृष्णपाल निवासी गुरुबख्शगंज, सत्यम निवासी हरदासपुर, अभिषेक शुक्ला निवासी रुस्तमपुर, दीपू सिंह निवासी ओनई गुरुबख्शगंज, सुमित निवासी आदमपुर, अजय सिंह निवासी बसंतपुर, देवेंद्र सिंह निवासी मेजरगंज भदोखर, जगदेव निवासी अंबेडकरनगर, संजय सिंह निवासी देवानंदपुर, उमेश निवासी ऊंचाहार, हरीशंकर निवासी खीरों का धारा 151 में चालान किया गया है।

एआरटीओ दफ्तर के बाहर चहल-पहल थी, लेकिन अचानक छापा पड़ने के बाद वहां पर सन्नाटा पसर गया। रुपया कमाने के चक्कर में लोग गुमटियां रखे थे। यहां तक खून जांच करने के लिए पैथोलॉजी तक की व्यवस्था किए थे। अचानक छापा पड़ने पर वहां से लोग दुकान बंद करके भाग गए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि दफ्तर में बाहरी लोगों को कार्य करने नहीं दिया जाएगा। यदि वे मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने छापे के दौरान दफ्तर से करीब 22 से 24 लोगों को पकड़ा। इसमें से कई ऐसे लोग थे, जो अपने कार्य से एआरटीओ दफ्तर आए थे। इस पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। सिर्फ 11 दलालों का चालान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed