{"_id":"680fd368eb9173ca9706f46b","slug":"rahul-gandhi-will-examine-the-reality-of-the-schemes-today-raebareli-news-c-101-1-slko1033-132002-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राहुल गांधी आज योजनाओं की परखेंगे हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राहुल गांधी आज योजनाओं की परखेंगे हकीकत
Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दिनभर जिला प्रशासन हलकान रहा।
दिशा की बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी। पिछली बैठक में उठाए गए कई मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। सांसद राहुल गांधी पिछली बैठक में उठे मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंंगे। इसके बाद वे जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी शामिल रहेंगे।
बैठक में जिले के सभी विधायकों, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष को भी न्योता दिया गया है। बैठक में केंद्रीय योजनाओं की जिले में प्रगति की समीक्षा होगी। इसके लिए प्रशासन ने योजनाओं की प्रगति की बुकलेट तैयार कर ली है। सभी जन प्रतिनिधियों को बुकलेट की एक-एक काॅपी दी जाएगी। इसी बुकलेट के आधार पर समीक्षा होगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी के आज के कार्यक्रम
राहुल गांधी मंगलवार सुबह 9.30 बजे बछरावां के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। सुबह 10.45 बजे शहर के सिविल लाइन स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण होगा। सुबह 11 बजे बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे रेल कोच फैक्टरी लालगंज का भ्रमण करेंगे। शाम 4.30 बजे विधानसभा सरेनी के बूथ अध्यक्षों के साथ मुराईबाग डलमऊ में बैठक करेंगे। शाम 6.30 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
कल इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राहुल गांधी बुधवार सुबह 8.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.15 बजे गन फैक्टरी एवं इंडो-रसियन रायफल्स प्रालि. कोरवा अमेठी का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। शाम 3.20 बजे संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज अमेठी से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।