{"_id":"57e2d6de4f1c1b3e34a82321","slug":"rahul-gandhi-will-arrive-today-on-a-two-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे राहुल गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे राहुल गांधी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी गुरुवार को अपनी मां सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौैरे पर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे में वह खाट सभा के जरिए किसानों से सीधा संवाद करके उनकी पीड़ा सुनेंगे तो उनके निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।
राहुल के दौरे को लेकर एसपीजी ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था परखी। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने बुधवार को तिलक भवन में राहुल गांधी के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को राहुल गांधी अपराह्न 3:00 बजे सरेनी क्षेत्र के चंद्रमनीखेड़ा पहुंचेंगे, जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। शाम 4:30 बजे लालगंज कस्बा स्थित बैसवारा डिग्री कॉलेज के मैदान में किसान खाट सभा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसमें राहुल किसानों से सीधा संवाद करके उनकी समस्या जानेंगे। राहुल गांधी के किसान खाट सभा में 25 हजार किसान भाग लेंगे। इसके लिए दो हजार खाट की व्यवस्था की गई है। इसके बाद सीधे राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि शुक्रवार को अमेठी सांसद शहर में रोड शो निकालेंगे। शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा और शहीद लालचंद्र स्वर्णकार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रमेश शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल रहे एवं पूर्व विधायक शिवगणेश लोधी के बीमार की सूचना पर जिले की लोकसभा प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने फोन कर उनका हालचाल जाना। साथ ही स्वस्थ लाभ की कामना की।
सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने बताया कि वैसे तो शिवगणेश लोधी भाजपा में शामिल हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस अपने पुराने नेताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में योगदान दिया।