फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli Weather News Due to storm and rain electricity disrupted and power cut off in one thousand villages

Raebareli Weather News: आंधी-बारिश से चरमराई बिजली, एक हजार गांवों की बत्ती गुल; पेड़ गिरने से 400 पोल टूटे

Thu, 22 May 2025 03:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 03:49 PM IST
सार

रायबरेली में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इससे एक हजार गांवों की बत्ती गुल हो गई। करीब आठ लाख की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। वहीं पेड़ गिरने से 400 पोल टूट गए। 

विज्ञापन
Raebareli Weather News Due to storm and rain electricity disrupted and power cut off in one thousand villages
बारिश के आए आंधी-तूफान से हुआ नुकसान (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बुधवार की रात आई आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। कहीं पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं पर तार जमीन पर बिखर गए। शहर में रात भर बिजली गुल रही। सुबह बहाल हो पाई। 

विज्ञापन


वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। संविदा कर्मियों की हड़ताल की वजह से अभियंताओं को बिजली बहाल कराने में मशक्कत करनी पड़ी। बिजली नहीं आने से करीब एक हजार गांव यानी आठ लाख की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। 

विज्ञापन

400 बिजली के पोल टूट गए

बताया जा रहा है आंधी के चलते करीब 400 बिजली के पोल टूटे हैं। शहर के गोराबाजार, आईटीआई उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन पर सर्वोदय नगर के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे गोराबाजार, सिविल लाइंस, पीएसी, मलिकमऊ समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल रही। 

तेलियाकोर्ट उपकेंद्र से जुड़े राना नगर में पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। सुबह कहीं आठ, तो कहीं नौ बजे बिजली बहाल हो पाई। विद्युत उपकेंद्र खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों की बात करें तो उतरपारा, त्रिपुला, गोदवारा, सिधौना शामिल हैं।

विज्ञापन

लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा

भोजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र रनापुर से जुड़े करीब 70 गांवों की बिजली गुल है। रावतपुर, नीबी, विशायकपुर, भोजपुर, राजापुर, दलीपुर, गोसाईखेड़ा, लच्छाखेड़ा, तिवारीपुर, ऊसरू समेत अन्य गांवों की बिजली गुल है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। 

अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तेज बारिध और आंधी के चलते 20 विद्युत पोल टूट गए। इससे रात एक बजे से बिजली गुल है। मानपुर फीडर के मलपुरा गांव में जामुन का पेड़ तारों पर गिरने से कई पोल जमींदोज हो गए। 

विज्ञापन

दतौली, चटिया मोड़ के पास पेड़ गिरने से बिजली गुल

मुबारकपुर स्थित पीएसजीएस पब्लिक स्कूल के पास और मुबारकपुर गांव में तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बेलहनी फीडर के अंतर्गत झाऊलाल का पुरवा और नवरंग सिंह का पुरवा गांव में भी पोल टूटने से बिजली गुल है। रिसाली का पुरवा गांव में पेड़ गिरने से एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दतौली, चटिया मोड़ के पास पेड़ गिरने से बिजली गुल है। 

अवर अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कार्य में तेजी नहीं आ सकी। उन्होंने उम्मीद जताई कि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत शिवगढ़ क्षेत्र के ढेकवा में बिजली का तार टूट गया। इससे रात भर अंधेरे में रहने को विवश रहे लोग। ढेकवा, देहली, राजापुर, पड़रिया, दहिगांवा, गुमावां में खंभे टूटे और कहीं-कहीं तार टूट गए। ओसाह सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली गुल है। 

लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा

सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक सतांव ब्लॉक क्षेत्र में कुल पांच उपकेंद्र हैं। सभी उपकेंद्रों से जुड़े अधिकांश गांवों की बिजली गुल है। विजय बहादुर, ललऊ, राजकुमार, ननकऊ ने बताया कि बिजली नहीं आने से मोबाइल तक बंद हो गए हैं। पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ा।

परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक उपकेंद्र परशदेपुर से जुड़े ज्यादातर गांवों तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। पदमनपुर बिजौली, ललक का पुरवा, जगतपुर, पदमपुर, धनापुर, गोपालीपुर, अटावां, घोरहा सहित लगभग 13 गांवों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। संतोष कुमार, शिव पूजन ,राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर बाद तक बिजली नहीं आई। 

जेई राजेश कुमार ने बताया कि फाल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिजली बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed