फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Uncontrolled dumper crushes woman, both legs amputated, people block road, protest

Raebareli: पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला को डंपर ने कुचला, दोनों पैर कटे, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 07:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 24 May 2026 07:20 PM IST
सार

हादसे से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग को मेज आदि सामग्री रखकर जाम कर दिया। इससे मुराईबाग से लेकर गंगा नदी पुल तक तीन किमी. वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन
Raebareli: Uncontrolled dumper crushes woman, both legs amputated, people block road, protest
आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क के बीच बेंच और बल्ली लगाकर फतेहपुर मार्ग को बंद किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेकाबू डंपर ने रविवार को पति को खाना लेकर जा रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए। इससे लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने मेज और बांस-बल्ली रखकर रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे तक राजमार्ग जाम होने से वाहनों की रफ्तार थमी रही। गर्मी में मुसाफिर बेहाल रहे। मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस ने जाम खोलवाया। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पूरे बघेलन मजरे डलमऊ गांव निवासी अजीत कुमार के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे उनकी मां रानी देवी (55) पिता जागेलाल को खाना देने किराना की दुकान पर जा रही थीं। मुख्य मार्ग को छोड़कर सूरजपुर माइनर की पटरी से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने मां को रौंद दिया। इससे मां के दोनों पैर कट गए। जानकारी पर मां को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। मां की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


उधर, हादसे से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग को मेज आदि सामग्री रखकर जाम कर दिया। इससे मुराईबाग से लेकर गंगा नदी पुल तक तीन किमी. वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे लोग गर्मी से पसीना पोछते नजर आए। सभी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही मांग की कि राजमार्ग से होकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाए। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की शह पर ओवरलोड सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खोलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। हादसे के बाद गदागंज के पास से डंपर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ा गया है। चालक फतेहपुर जिले का रहने वाला है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।

श्मशान घाट पर नहीं हो सका शवों का अंतिम संस्कार

रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम होने के चलते डलमऊ श्मशान घाट पर शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। दरअसल, मुराईबाग से लेकर श्मशान गंगाघाट घाट तक इस कदर जाम लगा रहा कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए घाट तक नहीं ले जाया गया। इससे लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए गेगासो गंगाघाट चले गए। तीर्थ पुरोहित श्याम सुंदर, श्याम प्रकाश उर्फ बब्बू ने बताया कि रोड जाम के चलते वाहन श्मशान घाट तक नहीं आ रहे थे। ऐसे में लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए गेगासो चले गए। घाटों पर आए उनके लोग परेशान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed