फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Two bikes collided head-on, killing one and leaving one in critical condition. This is what caused

Raebareli : बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक; इस वजह से हुआ हादसा...

Sat, 06 Dec 2025 02:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:03 PM IST
सार

रायबरेली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Raebareli: Two bikes collided head-on, killing one and leaving one in critical condition. This is what caused
मृतक दिनेश उर्फ राहुल सिंह व सतीश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रायबरेली में भदोखर के रायबरेली परशेदपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव पास बीती रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों को  जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। भदोखर के पूरे बीच मजरे जरौला गांव निवासी सतीश उर्फ गोली  यादव व पूरे लोहारन मजरे भुएमऊ गांव निवासी धर्मराज यादव उर्फ छोटू बीती शुक्रवार रात को बाइक से एक निमंत्रण समारोह से वापस घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ नथुवापुर गांव निवासी दिनेश उर्फ राहुल सिंह  रायबरेली की तरफ बाइक से जा रहे थे। जगदीशपुर गांव पास दो बाइकें टकरा गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सतीश उर्फ गोली व दिनेश उर्फ राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। धर्मराज उर्फ छोटू की लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed