{"_id":"6a1940951feebe90510a1fbd","slug":"raebareli-two-and-a-half-year-old-boy-dies-after-falling-into-a-deep-drain-under-construction-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निर्माणाधीन गहरे नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत, आक्रोशित लोग बोले- प्रशासन व ठेकेदार जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निर्माणाधीन गहरे नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत, आक्रोशित लोग बोले- प्रशासन व ठेकेदार जिम्मेदार
Fri, 29 May 2026 01:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 29 May 2026 01:00 PM IST
सार
ढाई साल का मासूम घर के बाहर स्थित निर्माणाधीन नाले में गिर गया। करीब एक घंटे बाद उसका शव नाले में उतराता मिला। परिजन आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के लालगंज कस्बे के घोसियाना मोहल्ले के गहरे गंदे नाले ने बृहस्पतिवार शाम एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खुले और गहरे नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम अल्तमस उर्फ अरहम की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मोहल्ला निवासी आजम का बेटा अरहम बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास बने गहरे नाले में भरे गंदे पानी में वह अचानक गिर गया। कुछ देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद अरहम नाले में उतराता मिला।
परिजन आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद मां अल्फिया बदहवास हो गईं। पिता आजम का भी रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग देर रात तक परिवार को ढांढस बंधाते रहे। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में नगर पंचायत प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 12 में करीब एक साल से नाला निर्माण का काम चल रहा है। काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। आरोप है कि अगर समय पर नाला बन गया होता तो मासूम की जान बच सकती थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन