फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli Premier League begins, Rahul Gandhi tosses the coin

Raebareli News: रायबरेली प्रीमियर लीग शुरू, राहुल गांधी ने उछाला टॉस

Wed, 21 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 21 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raebareli Premier League begins, Rahul Gandhi tosses the coin
रायबरेली में मंगलवार को दूरभाष नगर ​स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता म
रायबरेली। राजीव गांधी आईटीआई खेल मैदान में रायबरेली प्रीमियर लीग सीजन 6 का मंगलवार से आगाज हो गया। सांसद राहुल गांधी ने मैदान में टॉस उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पहले उन्होंने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान आयोजकों की तरफ से उनको एक पोट्रेट भेंट की गई, जिससे देख वह भावुक हो गए। इस पोट्रेट में उनके पिता राजीव, मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी उनके साथ हैं। यह उनके बचपन की तस्वीर है।
विज्ञापन

विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी व यूथ स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच नगरपालिका एकादश व मुसीर दबंग के बीच खेला गया। इसमें नगरपालिका एकादश ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मुसीर दबंग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया वहीं बल्लेबाजी का न्योता मिलने वाली नगरपालिका एकादश ने परिपक्व खेल का प्रदर्शन करते हुए अनुज परिहार 36 गेंद खेलकर ताबड़तोड़ 83 रन बनाए। वही उनका साथ देने उतरे। अंकुर शुक्ला ने 16 गेंदों पर 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। सुंदरम के 28 रनों से नगरपालिका एकादश ने सात विकेट खोकर 190 रनों का विशाल लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुसीर दबंग की टीम मुसीर दबंग की टीम 143 रन ही बना सकी। शुभम दुबे ने 38 रन व अमन राय ने बाईस रन बनाए नगर पालिका एकादश की ओर से सुधांशु सोनकर ने 23 रन देकर 3 विकेट अनुज ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, कोच सिविल रावत, नगरपालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, विकास सिंह, राजन सिंह, सुनील सिंह, विनीत सिंह, रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed