फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Fire broke out in NTPC's fourth unit, causing panic; workers in panic

रायबरेली: एनटीपीसी की चौथी यूनिट में लगी आग, मचा हड़कंप; श्रमिकों में मची अफरातफरी

Tue, 08 Apr 2025 10:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

Rae Bareli NTPC: यूपी के रायबरेली जिले में एनटीपीसी यूनिट में आग लग गई। परियोजना प्रबंधन घटना को छिपाने का प्रयास कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Raebareli: Fire broke out in NTPC's fourth unit, causing panic; workers in panic
एनटीपीसी ऊंचाहार में लगी आग। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऊंचाहार के एनटीपीसी में मरम्मत के बाद चालू की गई  परियोजना की चौथी यूनिट के टरबाइन में मंगलवार की शाम आग लग गई । इस घटना से वहां मौजूद श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। घटना की वजह से यूनिट बंद है। वहीं परियोजना प्रबंधन घटना को छुपाने में लगा हुआ है।

विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना में पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली बनाती है। मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे परियोजना के 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली चौथी यूनिट के टरबाइन में खराबी आ गई। उसमें घर्षण के साथ तेज आवाज हुई और आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने से वहां मौजूद श्रमिकों में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के फायर यूनिट को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने से यूनिट बंद कर दी गई है। इससे बिजली उत्पादन फिर कम हो गया है। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर भी इसी यूनिट में तकनीकी खराबी आई थी, लेकिन अधिकारियों ने जल्दबाजी में खराबी दूर कर यूनिट चालू कर दी थी। वहीं परियोजना की मानव संसाधन प्रमुख रूमा डे शर्मा ने बताया कि हमें घटना के बारे में जानकारी नहीं है। यूनिट के बारे में कल जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed