फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: BJP leader attacked with a shovel after asking for payment

Raebareli : भुगतान मांगने पर भाजपा नेता पर फावड़े से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Sun, 28 Jun 2026 07:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 28 Jun 2026 07:57 PM IST
सार

रायबरेली के खीरो में भुगतान के लिए कहने पर भाजपा नेता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Raebareli: BJP leader attacked with a shovel after asking for payment
हमले में घायल भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के खीरों कस्बे में रविवार सुबह  बकाया भुगतान मांगने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता पर फावड़े से हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मथुरा खेड़ा मजरे खीर निवासी एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद पासी ने बताया कि उन्होंने खीरों थाना गेट के सामने बन रहे एक मकान का निर्माण कार्य ठेके पर लिया था। उनका आरोप है कि निर्माण का लगभग आधा कार्य पूरा होने के बाद जब उन्होंने मकान स्वामी ज्ञानेंद्र द्विवेदी से बकाया भुगतान मांगा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर अभद्रता की। विरोध करने पर ज्ञानेंद्र द्विवेदी और उनके पुत्र ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई। विनोद पासी के अनुसार, आगामी 7 तारीख को उनकी बहन की शादी है, जिसके चलते उन्हें पैसों की आवश्यकता थी और इसी कारण उन्होंने बकाया राशि की मांग की थी।
विज्ञापन


सीएचसी खीरों के चिकित्सक डॉ. सुनील यादव ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी विनोद पासी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed