{"_id":"6a130976e60a4ddac708b9f6","slug":"raebareli-12-houses-burnt-to-ashes-in-a-fire-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: आग से 12 घर जलकर राख, तेज धूप और गर्मी से जल्द काबू नहीं पाया जा सका, एक मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: आग से 12 घर जलकर राख, तेज धूप और गर्मी से जल्द काबू नहीं पाया जा सका, एक मवेशी की मौत
Sun, 24 May 2026 07:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 24 May 2026 07:51 PM IST
सार
दोपहर करीब एक बजे घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन तेज धूप और गर्मी होने के चलते सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
जलकर राख हो गए घर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूरे मियां मजरे सूची में रविवार को आग से 12 घर जलकर राख हो गए। एक मवेशी की मौत हो गई। आग से नकदी, अनाज, कपड़ा समेत अन्य सामान जल गया। घटना से करीब पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। आग कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे गांव की सुमन पत्नी पंकज के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन तेज धूप और गर्मी होने के चलते सफल नहीं हुए। आग ने सुमन के अलावा प्रकाश , राहुल , शिवनारायण, राम, लखन, फूलचंद, ज्ञानवती पत्नी जुंगीलाल, रामनेवाज, रिंकू, बैद्यनाथ, सुचिता के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 12 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने बताया कि आग से नकदी, जेवरात, कपड़ा, अनाज समेत अन्य सामान जल गया है। आग की चपेट में आने से प्रकाश के एक गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सुजित सिंह लेखपाल सावलराम मीना और राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया और बताया की पीड़ितों को शीघ्र ही सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार ने बताया कि आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
आग से बांस कोठी जली
कुशलगंज गांव में दोपहर तीन बजे आग लगने से बांस कोठी जलकर राख हो गई। बांस की कोठी गांव के पास थी। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। बांस की कोठी में आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण रामू शुक्ला, राम शुक्ला, अनुज प्रजापति, आबिद अली ने बताया कि पानी डालकर जब तक आग पर काबू पाते, तब तक बस कोठी जलकर राख हो गई। कुछ समझ में ही नहीं आया कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन