{"_id":"58b713e44f1c1b5d1c831508","slug":"rae-will-begin-bus-service-to-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली से आजमगढ़ के लिए शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली से आजमगढ़ के लिए शुरू होगी बस सेवा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
होली पर यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए रायबरेली डिपो को नई 12 बसों की सौगात मिली है। रायबरेली डिपो में कुल बसों की संख्या 161 हो गई है। नई बसों के मिलने से आजमगढ़ के लिए जल्द बस सेवा शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही इलाहाबाद, दिल्ली और लखनऊ रूटों पर भी बसें बढ़ाई जाएंगी। इससे यात्रियों को आने जाने में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रायबरेली डिपो की बसों से प्रतिदिन 25 हजार मुसाफिर सफर करते हैं।
यात्रियों को गतंव्य स्थान जाने के लिए समय पर बसें मुहैया हो सकें, इसके लिए डिपो को 12 और नई बसों की सौगात मिली है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह के मुताबिक डिपो को नई बसें मिली हैं।
विज्ञापन
नई बसों के मिलने से इलाहाबाद, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इन शहरों के लिए देखा जाता है कि यात्रियों को जाने के लिए अधिक मारामारी रहती है। इसलिए बसों को इन्हीं रूटों पर चलाया जाएगा।
उनका कहना है कि नई बसें मिलने से अब रायबरेली से आजमगढ़ जिले के लिए भी नई बस सेवा शुरू हो सकेगी। अभी तक आजमगढ़ के लिए सीधे कोई बस सेवा नहीं थी। इससे यात्रियों को दूसरे वाहनों से आजमगढ़ जाना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि डिपो की कुछ बसें अभी चुनाव कराने के लिए बाहर भेजी गई है। चुनाव निपटने के बाद किस रूट पर कितने बसें बढ़ाई जाएंगी, यह तय किया जाएगा। फिलहाल नई बसों के मिलने से यात्रियों को आने जाने में सहूलियत जरूर मिलेगी।